'अब तुम भी शादी कर लो बेटी एकता'
छोटे पर्दे की महारानी एकता कपूर का नाम आज सफल निर्माताओं में गिना जाता है। उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में काफी लम्बा सफर तय कर लिया है। आज उनके पिता जीतेंद्र चाहते हैं कि अब उनकी मेहनती बेटी एकता भी दुल्हन बन ही जाए।
फिल्म 'चार दिन की चांदनी' के ऑडियो लॉच पर पहुंचे अमिताभ बच्चन का कहना है कि एकता आज जिस मुकाम पर हैं उसके पिछे उनका जुनून और कड़ी मेहनत है। वह कहते हैं कि एकता में मेहनत करने की गजब क्षमता है, जो हर किसी में नहीं होती।
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए जीतेंद्र कहते हैं कि एकता अगर चाहती तो वह भी अपने जीवन को आरामदायक बना सकती थी, लेकिन उन्होंने वह रास्ता नहीं चुना। मुझे लगता है कि अगर आपमें प्रतिभा है तो आपके आगे कोई नहीं आ सकता।
फिल्म 'चार दिन की चांदनी' का निर्देशन समीर कार्णिक ने किया है, इसमें तुषार कपूर और कुलराज रंधावा ने अभिनय किया है।
हर पिता का ख्वाब होता है कि वह अपनी बेटी का घर बसता देखे ऐसे ही अब जीतेंद्र भी चाहते हैं कि सिरीयल में अपने किरदारों की कई शादीयां करवाने वाली एकता भी अब शादी कर ही लें। लेकिन उनके पिता ने यह भी कहा कि जब वह मानसिक तौर पर तैयार हो जाएगी वो शादी कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications