'एक थी डायन' की टीम महाकुंभ पहुंची लेकिन नो प्रमोशन
इन दिनों एकता कपूर की फिल्म एक थी डायन को लेकर चर्चा जोरों पर है। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बेकरार एकता कपूर फिल्म के हीरो इमरान हाशमी और अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ महाकुंभ पहुंची और पवित्र संगम में डुबकी लगायी लेकिन एकता के मंसूबों पर उस समय पानी फिर गया जब उन्हें सुरक्षा कारणों की वजह से अपनी फिल्म का प्रमोशन करने से रोक दिया गया। हालांकि एकता ने अपनी टीम के साथ महाकुंभ मेले का आनंद लिया लेकिन फिल्म के बारे में एक शब्द भी बोल नहीं पायीं।
आपको बता दें कि 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म एक थी डायन में इमरान हाशमी के साथ तीन अभिनेत्रियां काल्कि कोचलिन, कोंकणा सेन शर्मा और हुमा कुरैशी काम कर रही हैं। सबको उम्मीद है कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी।
अपने रोल को बेहतरीन बताते हुए इमरान ने कहा कि कहानी के बारे में खुलासा नहीं कर सकता हूं, बस इतना बोल सकता हूं कि फिल्म बहुत अच्छी है। एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की लिखी कहानी पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications












