एकता कपूर को लीडिंग एंटरप्रिन्योर्स ऑर्गनाइजेशन से आमंत्रण!

By Filmibeat Desk

'कंटेंट क्वीन' एकता कपूर को एक बार फिर 12 सितंबर 2020 में एक प्रमुख उद्यमी संगठन के लिए एक वर्चुअल बातचीत का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। एकता शीर्ष नामों में से एक है और उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में विभिन्न विषयों पर बात करने के लिए आमंत्रित किया जाता है और यह उन युवा एंटरप्रिन्योर्स के लिए प्रेरणा का काम करता है जो अपने संबंधित क्षेत्रों में बड़ा नाम बनाना चाहते हैं।

 Ekta kapoor

एकता ने 19 साल की छोटी उम्र में उद्यमिता का पदभार संभाल लिया था। उनके अनगिनत अनुभवों ने उन्हें अपनी यात्रा में बहुत कुछ सिखाया है और निर्माता ने अपने अनुभवों को साझा किया है जो कई लोगों को प्रेरित करता है।

साथ ही, निर्माता अपने प्रोफेशनल और व्यक्तिगत सफ़र जैसे कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर भी अंतर्दृष्टि साझा करेंगी और अपने सफ़र में आने वाले विभिन्न बाधाओं को कैसे दूर किया जाता है, इस पर भी मार्गदर्शन देंगी।

एकता अपने सपनों को हकीकत में बदलने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। निर्माता इससे पहले भी कई बड़े इवेंट्स का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं और सिनेमा, टेलीविजन और ओटीटी के माध्यम से दुनिया भर में लाखों लोगों में परिवर्तन लाने और लाखों लोगों के जीवन को बदलने के लिए, वह कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।

वर्क-फ्रंट की बात करे तो, एकता कपूर हमेशा दमदार कंटेंट पेश करने में कारगार रही हैं और एक के बाद एक निर्माण कर रही हैं जिसमें दर्शकों के लिए एक विलेन 2 और पगलेट सहित बहुत कुछ शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X