एकता कपूर ने मीडिया के सामने किया रवीना टंडन को इग्नोर? Viral Video देख बुरी तरह से भड़क गए लोग!

Ekta Kapoor Troll Raveena Tandon- अक्सर देखा जाता है कि कुछ सितारे कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं जो कि हैरान करने वाली होती हैं। इस वक्त एकता कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रवीना टंडन तो इग्नोर करती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया और वो एकता कपूर को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि रवीना टंडन मीडिया के सामने पोज दे रही हैं और उनके आगे से एकता कपूर निकलती हैं।
इस दौरान वो रवीना टंडन की तरफ पलटकर भी नहीं देखती हैं। एकता आगे जाती हैं जहां उनको अभय देओल मिलते हैं, दोनों एक दूसरे को ग्रीट करते हैं और तस्वी क्लिक करवाने के लिए आगे आते हैं। इस बीच रवीना टंडन खुद एकता कपूर का रास्ता रोकती हैं। लेकिन एकता कपूर उनकी तरफ देखती भी नहीं है और बॉडी लैंग्वेज काफी हैरान करने वाली होती है।
लोग सुना रहे हैं खरी खोटी
एकता कपूर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। एक ने लिखा है, ''एकता कौन है...रवीना बहुत खूबसूरत है।'' एक ने लिखा, ''एकता कपूर की हैसियत क्या है रवीना टंडन के आगे।'' एक ने लिखा, ''इग्नोर का मतलब है जलन।''
एक ने लिखा, ''इस शूट से पहले वे एक-दूसरे से मिले थे।'' एक ने लिखा, ''जी हां एकता रवीना को इग्नोर कर रही हैं और रवीना अभय को इग्नोर कर रही है।'' एक ने लिखा, ''कम से कम अब उसने अपने दाँत तो ठीक कर लिये।'' एक ने लिखा, ''अगर 90 के दशक की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक को इस तरह से नजरअंदाज किया जाता है तो यह पागलपन है।''
इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ना तो रवीना टंडन और ना ही एकता कपूर.. किसी का भी रिएक्शन इस वीडियो पर नहीं आया है। आप देखिए वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











