एकता कपूर के घर, ऑफिस और रिश्तेदारों के यहां आयकर के छापे
एक बड़ी खबर फिल्म जगत से जुड़ी हुई आयी है कि टीवी की महारानी एकता कपूर और उनके पिता जितेन्द्र के घर और ऑफिस पर आज सुबह 6 बजे आयकर विभाग काछापा पड़ा है।
टीवी चैनलों की माने तो यह छापा आज सुबह 6 बजे पड़ा है जिसकी गिनती एक बड़ी छापामारी के तौर पर हो रही है। एकता कपूर, जितेन्द्र और भाई तुषार कपूर के अलावा यह छापे एकता के हर रिश्तेदार के यहां पड़े हैं।
वैसे इन दिनों दौलत की रानी बनीं एकता कपूर दिन काफी अच्छे चल रहे थे क्योंकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म एक थी डायन हिट हो गयी है तो वहीं उनकी एक बड़ी बजट की फिल्म शूटआउट एट वडाला भी रिलीज को तैयार है। ऐसे में आईटी विभाग का छापा निश्चित तौर पर उनके लिए मुश्किल का सबब बनेगा।
एकता से पहले हाल ही में संजय दत्त, सोनू सूद औऱ गायक सोनू निगम के भी यहां आयकर विभाग का छापा पड़ा था। फिलहाल बालाजी टेलिफिल्मस की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।


Click it and Unblock the Notifications












