एकता कपूर ने मिलवाया बेहद खास दोस्त से, फैन्स ने पूछा - शादी कब है?
बॉलीवुड ने इस साल कोरोना लॉकडाउन के बीच देखी ढेर सारी शादियां और कई सारी प्रेगनेंसी। अब एकता कपूर का सोशल मीडिया भी कुछ ऐसे इशारे दे रहा है कि फैन्स बस उनकी शादी की खबर का ही इंतज़ार कर रहे हैं। दरअसल, एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपने खास दोस्त तनवीर बुकवाला के साथ एक तस्वीर डाली।
अब एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते, ये बात जब से सूरज बड़जात्या ने मोहनीश बहल के मुख से हमें सुनाई है, तब से हमने इस बात को पत्थर की लकीर मान लिया है।

ऐसे में एकता ने भी जैसे ही अपने दोस्त तनवीर के साथ अपनी तस्वीर डालकर लिखा - आपको जल्दी ही सब बताएंगे, लोगों ने पूछना शुरू कर दिया है कि शादी की तारीख कब है? वहीं एकता के दोस्त भी उनके इस पोस्ट पर कुछ सीक्रेट मेसेज लिख रहे हैं जिनका कोड हम और आप नहीं समझ पाएंगे।
अब देखना है कि एकता फिर कोई नया बिज़नेस स्टार्ट अप शुरू करने जा रही हैं या फिर तनवीर के साथ ज़िंदगी में आगे बढ़ने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
