..................... ekta Kapoor got angry after hearing Hindustani bhau allegation, can file 100 crore defamation case - Hindi Filmibeat

हिंदुस्तानी भाऊ के आरोपों के सुन भड़कीं एकता कपूर, वकील ने भेजा नोटिस, कर सकती हैं 100 करोड़ का मानहानि का केस

ekta Kapoor

प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी काम के साथ ही अपने विवादों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि एकता कपूर एक ना एक मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। चार साल पहले उनकी एक वेब सीरीज में सैनिकों का अपमान करने का आरोप उनपर लगा था। जो हिंदुस्तानी भाऊ ने लगाया था। यह मामला साल 2020 का है। वहीं अब इस मामले पर एकता कपूर के वकील ने एक बयान जारी किया है। जिसमें वह 100 करोड़ के मानहानी केस को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल साल 2020 में हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ मिसलीडिंग कंप्लेंट दर्ज कराई थी, उन पर हमारे जवानों का अपमान करने का आरोप लगाया था। बता दें कि अब उस बात को पूरे 5 साल हो गए हैं, लेकिन यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब इसी मामले पर एकता कपूर के वकील रिजवान सिद्दीकी ने बयान जारी करते हुए कहा है- 'मेरी क्लाइंट एकता कपूर, उनके परिवार और ALT डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड के निर्देशानुसार, मैं यह आधिकारिक जानकारी साझा कर रहा हूं।

1) कुछ लोग और ग्रुप अपने मतलब के लिए और छुपे हुए इरादों के साथ झूठी और भ्रामक बातें फैला रहे हैं। ये 2020 की पुरानी पुलिस शिकायत से जुड़ा मामला है, जिसे पुलिस विभाग पहले ही बंद कर चुका है, फिर भी बेवजह इस पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

2) जब यह मामला दोबारा बांद्रा कोर्ट के 9वें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने रखा गया, तो उन्होंने इस शिकायत पर कोई सीधा फैसला नहीं दिया। बल्कि पहले पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी, ताकि यह साफ हो सके कि शिकायत में कितनी सच्चाई है। इसे कानून की भाषा में 'प्रक्रिया जारी करने को टालना' कहा जाता है। ऐसे में किसी को भी बिना सोचे-समझे कोई भी बयान या आर्टिकल नहीं छापना चाहिए, जिसमें सीधा या घुमा-फिराकर यह इशारा किया जाए कि मेरी क्लाइंट ने कोई गलत काम किया है, जैसा कि आरोप लगाया गया है।

इस सच्चाई और कानून की स्थिति के बावजूद, कुछ लोग अब भी मेरी मुवक्किल की बदनामी करने और उनकी छवि खराब कर पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण, मुझे सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश मिले हैं, जो सिविल और क्रिमिनल, दोनों कानूनों के तहत होगी, ताकि ऐसे गलत करने वालों के खिलाफ उचित कदम उठाया जा सके।

इसलिए, ध्यान दें कि मेरी मुवक्किल गलत काम करने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के साथ-साथ 100 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि केस दायर करने का सोच रही हैं।"

Read more about: ekta kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X