''ड्रीम गर्ल'' की सफलता से खुश, एकता कपूर ने निर्देशक को गिफ्ट की लक्ज़री कार
कंटेंट क्वीन एकता कपूर के लिए साल 2019 एक स्मैशिंग वर्ष रहा है, जहाँ सभी प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर का बोलबाला देखने मिला। एकता के लिए सबसे बड़ा आकर्षण आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल' थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।
यह फिल्म एकता के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स और आयुष्मान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। फिल्म की सफलता से खुश, एकता कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए नवोदित निर्देशक राज शांडिल्य को एक लक्जरी कार उपहार में दी है।

दिलचस्प बात यह है कि, बालाजी और राज ने एक साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है, जो एक शानदार विषय प्रधान मनोरंजक फ़िल्म होगी।
ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। 'ड्रीम गर्ल' को दर्शकों द्वारा लिंग भेदभाव को दरकिनारे करने और 'पूजा' की भूमिका में आयुष्मान की अविश्वसनीय परफॉर्मेंस के लिए बेहद पसंद किया गया था।
यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसका ख़िताब इससे पहले 100 करोड़ की कमाई के साथ फ़िल्म 'एक विलेन' के नाम था।


Click it and Unblock the Notifications











