'डर्टी पिक्चर'के लिए एकता-इमरान पहुंचे ख्वाजा साहब के दर पर

Dirty Picture
फिल्म 'डर्टी पिक्चर'शु्क्रवार को रूपहले पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म की चर्चा चारों ओर है। फिल्म में विद्या बालन के बोल्ड किरदार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म का प्रमोशन भी जबरदस्त किया गया है।

ऐसे में सबको इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। जहां सभी ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की है इस फिल्म को सफल बनाने के लिए वहीं फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ख्वाजा साहब के दर पर पहुंच गयीं मत्था टेकने। इस बार ख्वाजा साहब के दर पर वह अकेले नहीं गयी थीं। इस बार उनके साथ उनकी फिल्म के हीरो इमरान हाशमी भी थे।

एकता और इमरान ने 'डर्टी पिक्चर' के लिए ख्वाजा साहब के दर पर फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगी। वैसे भी एकता अपनी हर फिल्म के रीलिज से पहले अजमेर शरीफ जाती हैं।

और चिश्ती साहब हर बार उनकी मेहनत को सफल भी करते हैं। आपको बता दें कि फिल्म में विद्या बालन, इमरान हाशमी, तुषार कपूर और नासिरूद्दीन शाह ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। फिल्म साउथ की सेक्स बम सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित है। देखते हैं कि ख्वाजा साहब इस बार एकता की मुराद पूरी करते हैं या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X