Ekta Kapoor Diwali party pics: एक ही छत के नीचे करण जौहर, कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत, तापसी पन्नू, अनन्या

 Ekta Kapoor Diwali party pics

Ekta Kapoor Diwali party pics: बॉलीवुड में दो साल बाद फिर से दिवाली पार्टियों का जश्न शुरू हुआ है और इस साल हर दिन, सितारे दो से तीन जगह दिवाली पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं। कल रात एकता कपूर ने अपने घर दिवाली पार्टी होस्ट की जहां एकता कपूर, उनके भाई तुषार कपूर, पिता जीतेंद्र के सभी दोस्तों ने शिरकत की।

एकता कपूर की इस दिवाली पार्टी की खास बात ये थी कि यहां एक साथ वो सितारे नज़र आए जिनका निजी ज़िंदगी में एक दूसरे के साथ छत्तीस का आंकड़ा है। अनन्या पांडे और एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन इस पार्टी में थे वहीं कार्तिक आर्यन और करण जौहर अपने इतिहास को पीछे छोड़ इस पार्टी के लिए साथ आए। देखिए इस पार्टी की तस्वीरें।

टीवी के सुपरस्टार कपल

टीवी के सुपरस्टार कपल

टीवी के सुपरस्टार कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस पार्टी में ब्लैक एंड व्हाइट की जोड़ी बनकर पहुंचे। हमेशा की तरह, कैमरों में उनकी ज़बरदस्त केमिस्ट्री कैद हुई। करण जौहर ने एकता कपूर के सीरियल कितनी मोहब्बत है के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी वहीं तेजस्वी प्रकाश, उनकी नागिन यूनिवर्स की नई नागिन हैं।

करण और कार्तिक

करण और कार्तिक

तमाम निगेटिव सुर्खियों के बीच करण जौहर और कार्तिक आर्यन एक ही साथ इस पार्टी में दिखाई दिए। जहां, करण जौहर, एकता के पुराने दोस्त हैं वहीं कार्तिक आर्यन, एकता कपूर के लिए फ्रेडी नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं।

हरलीन सेठी

हरलीन सेठी

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सीज़न 1 और 2 की स्टार हरलीन सेठी भी इस पार्टी में बिल्कुल पारंपरिक अंदाज़ में पहुंची और उनसे नज़रें हटाना मुश्किल लग रहा था।

कंगना रनौत

कंगना रनौत

लॉकअप के साथ एकता कपूर के वेब शो को 100 मिलियन से भी ऊपर व्यूज़ दिलवाने के बाद कंगना रनौत इस पार्टी में बेहद शानदार अंदाज़ में पहुंची।

तापसी पन्नू - शगुन पन्नू

तापसी पन्नू - शगुन पन्नू

तापसी पन्नू और उनकी बहन शगुन भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंची। कंगना रनौत, करण जौहर और तापसी पन्नू की तिकड़ी में तगड़ा कोल्ड वॉर है लेकिन तीनों ही इस पार्टी का हिस्सा बने।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे

एकता कपूर की नई ड्रीम गर्ल अनन्या पांडे भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंची। अनन्या का हरे रंग का लहंगा सबका आकर्षण बना। वहीं अनन्या के मम्मी पापा चंकी पांडे और भावना पांडे भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचे।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी, इस पार्टी में अकेली पहुंची और बेहद खूबसूरत लगने के बावजूद वो कैमरों के सामने थोड़ी थकी हुई नज़र आईं।

कपल्स की मौजूदगी

कपल्स की मौजूदगी

पार्टी में रितेश देशमुख - जेनेलिया देशमुख और धीरज धूपर - विनी अरोड़ा दिखाई दिए। वहीं आयुष्मान खुराना, अपनी पुरानी ड्रीम गर्ल नुशरत भरूच के साथ दिखाई दिए।

परम सुंदरी

परम सुंदरी

कृति सैनन तो अपने परम सुंदरी अवतार में इस पार्टी में पहुंची ही। कृति सैनन, कार्तिक आर्यन के साथ शहज़ादा में दिखाई देंगी जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

करिश्मा - अनीता

करिश्मा - अनीता

एकता कपूर की दोनों बेस्ट फ्रेंड्स करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी भी अपने अपने पति के साथ इस पार्टी का हिस्सा बनीं। करिश्मा तन्ना अपने पति वरूण के साथ पहली दिवाली मनाती दिखीं तो अनीता भी रोहित रेड्डी के साथ पार्टी में पहुंची।

शिल्पा - शमिता

शिल्पा - शमिता

शिल्पा शेट्टी और उनका बिल्कुल अलग सा लहंगा इस पार्टी में चार चांद लगाता दिखा। शिल्पा शेट्टी के साथ शमिता शेट्टी भी इस दिवाली पार्टी का हिस्सा बनीं।

शब्बीर - नेहा

शब्बीर - नेहा

नेहा धूपिया - अंगद बेदी और शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

टीवी की हसीनाएं

टीवी की हसीनाएं

कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या ने जहां कांजीवरम साड़ी के साथ अपना लुक पूरा किया तो वहीं रकुल प्रीत सिंह सिलेटी लहंगे में दिखाई दीं। आशा नेगी ने नीली साड़ी के साथ अपना दिवाली लुक पूरा किया।

ऋत्विक - अंकिता

ऋत्विक - अंकिता

ऋत्विक धन्जानी और सुरभि ज्योति जहां इस पार्टी में एक साथ पहुंचे वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे भी अपने पति विकी जैन के साथ इस पार्टी में पहुंची।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X