मैंने सुशांत को उसकी डेब्यू फिल्म ऑफर की थी, एकता कपूर ने उसे नहीं करने दी - हेट स्टोरी डायरेक्टर
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी उन लोगों की कतार में आकर शामिल हो गए हैं जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत और डिप्रेशन का ज़िम्मेदार बॉलीवुड की गुटबाज़ी को ठहरा रहे हैं। विवेक ने एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने सुशांत को अपनी फिल्म हेट स्टोरी ऑफर की थी।
Recommended Video
लेकिन एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को बालाजी टेलीफिल्म्स से छुट्टी ही नहीं दी और सुशांत उस फिल्म को नहीं कर पाए।

बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने पवित्र रिश्ता छोड़ा और तब उन्होंने काई पो छे के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया। गौरतलब है कि हेट स्टोरी, 2012 में रिलीज़ हुई थी। तब तक सुशांत सिंह राजपूत पवित्र रिश्ता का हिस्सा थे।
इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में काई पो छे के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











