एकता कपूर ने खरीदी वरूण धवन - सारा अली खान की कुली नं. 1 के राइट्स, दाम सुनकर चौंक जाएंगे
वरूण धवन और सारा अली खान स्टारर कुली नंबर वन 1 मई को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन ने सारे प्लान की ऐसी की तैसी करके रख दी। लेकिन अब खबर है कि वरूण धवन और सारा अली खान की इस डेविड धवन फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने। और कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
एकता कपूर ने ये डील 50 करोड़ में फाईनल की है। हालांकि ये डील, लॉकडाउन के पहले फाईनल की गई थी। लॉकडाउन के बाद थियेटर खुलेंगे और कैसा प्रदर्शन करेंगे इसके अनुसार, डील में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

लेकिन ये सारे बदलाव फिल्म की रिलीज़ के आसपास की स्थिति देखते हुए किए जाएंगे और फिल्म की रिलीज़ डेट अभी काफी दूर है। फिल्म 1 जनवरी 2021 को रिलीज़ होने की संभावना है। माना जा रहा है कि नए साल का पहला दिन, लोग कॉमेडी फिल्म के साथ हंसते खेलते परिवारों के साथ मनाना चाहेंगे।
ऐसे में फिल्म को नए साल पर रिलीज़ करना अच्छा फैसला हो सकता है। वहीं इससे पहले, सूर्यवंशी और 83 जैसी तैयार फिल्में रिलीज़ हो चुकी होंगी और ये समझ आ पाएगा कि दर्शक थियेटर जाने का फैसला ले रहे हैं या नहीं। तब तक के लिए आपको छोड़ जाते हैं कुली नंबर वन की कुछ दिलचस्प बातों के साथ -


Click it and Unblock the Notifications











