एक साथ आईं एकता कपूर और अश्विनी अय्यर तिवारी, ब्लॉकबस्टर फिल्म तय
Ekta Kapoor Ashwiny Iyer
Recommended Video

कभी अगर दो स्टार्स या यूं कहें दो क्रिएटिव माइंड एक साथ आते हैं तो कुछ धमाका ही होता है। हमने पहले भी देखा है कि कैसे दो अलग-अलग स्टार्स एक साथ एक शानदार फिल्म बनाने में सफल रहे हैं। आप दंगल का उदाहरण ले सकते हैं कि आमिर खान और नितेश तिवारी की जोड़ी ने परदे पर का क्या जादू चलाया था।
दो बेहद क्रिएटिव और इंटेलीजेंट शख्स भी दो प्रोजेक्ट में साथ में काम करने का फैसला लिया है।जी हां और ये कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर और अश्विनी अय्यर तिवारी हैं।दो में से एक फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी खुद डायरेक्ट करेंगी और दूसरे के बारे में अभी कुछ बताया नहीं गया है।

अश्विनी अय्यर तिवारी पहल भी नील बट्टे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्में कर चुकी हैं और दोनों ही फिल्मों को काफी सराहा गया था। राजकुमार राव को खासकर फिल्म में काफी पसंद किया गया। एकता कपूर भी क्रियेटिव स्टाइल में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
उन्होंने पिछले कई सालों में टीवी और अब इंटरनेट को अलग पहचान दी है। अगर दोनों साथ में काम करेंगो तो जाहिर है कि दर्शकों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं।
पहले भी एकता कपूर अश्विनी अय्यर तिवारी की कई बार तारीफ कर चुकी हैं। एकता कपूर का मानना है कि दोनों का काम करने का तरीका बिल्कुल एक जैसा है और कई महीनों तक बातचीत करने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि दोनों साथ में करेंगे।
आपको बता दें कि अश्विनी अय्यर तिवारी और एकता कपूर की पहली फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होगी जिसे अश्विनी अय्यर तिवारी खुद डायरेक्ट करेंगी। उनकी दूसरी फिल्म लव स्टोरी होगी जिसके डायरेक्टर की घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस फिल्म से करने वाले डायरेक्टर के मेंटर एकता कपूर और अश्विनी अय्यर तिवारी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications