..................... Ekta Kapoor and Riya Kapoor came together once again, the bang film announced! - Hindi Filmibeat

एक बार फिर से साथ आई एकता कपूर और रिया कपूर, धमाकेदार फिल्म की हुई घोषणा!

Ekta Kapoor

Ekta Kapoor and Riya Kapoor: हिंदी सिनेमा जगत की दो शानदार फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर एकता कपूर और रिया कपूर अपने दर्शकों का शानदार मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर से साथ आ गई हैं। धमाकेदार फिल्म की घोषणा भी हो गई हैं परंतु फिल्म के बारें में दूसरी जानकारी सामने नहीं आई है, दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है।

इस बात से कोई अंजान नहीं है कि एकता और रिया दोनों ही मनोरंजन जगत के जाने माने चेहरे हैं, हमेशा ही दर्शकों का जमकर मनोरंजन करती हैं। दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड फिल्ममेकर एकता कपूर ने रिया कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक इस अपकमिंग फिल्म का नाम नहीं कंफर्म हो पाया है।

हां लेकिन, दोनों ने मिलकर एक बार फिर से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने की पूरी तैयारी कर ली है। नई फिल्म की बात करें तो एकता कपूर और रिया कपूर के इस नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है। कास्ट क्रू से लेकर मेकर्स फिल्म को लेकर सारी कर चुके हैं।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म को 22 सितंबर 2023 को रिलीज कर दिया जाएगा। इसीलिए तैयारियां जोरो पर हो रही हैं।

एकता कपूर और रिया कपूर ने इस मूवी के डायरेक्सन की जिम्मेदारी राजेश कृष्णन को दी है। तो वहीं यह अपकमिंग फिल्म तीन औरतों की लाइफ पर आधारित होगी और उनकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को बताएंगी।

बता दें कि अपनी इस अपकमिंग मूवी से पहले एकता कपूर और रिया कपूर एक साथ काम कर चुकी हैं। दोनों ने मिलकर साल 2018 में आई 'वीरे दी वेडिंग' बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों ने काम किया था।

Read more about: ekta kapoor riya kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X