ड्रीम गर्ल 2 के नए टीजर के बाद, एकता कपूर और करण जौहर की बीच हुई 'प्रेम कहानी' को लेकर नोक-झोंक

ekta-kapoor-and-karan-johar-have-a-hilarious-spat-after-the-new-teaser-of-dream-girl-2

Ekta Kapoor and Karan Johar: इस साल की बहुप्रतीक्षित सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज को लेकर फैन्स जबरदस्त तरीके से उत्साहित हो गए हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के वॉयसओवर टीजर्स ने पहले ही पूजा की पॉपुलैटिरी को चारों तरफ फैला दिया है, जिसमें पूजा ब़ॉलीवुड के अलग-अलग सुपरस्टार्स के साथ बातचीत करती दिखाई दीं।

वहीं फिल्म के हालिया टीजर में पूजा औऱ रॉकी बने रणवीर सिंह के बीच की मजेदार बातचीच ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। ड्रीम गर्ल 2 के इस अनूठे प्रमोशन ने दर्शकों की दिलचस्पी को आकर्षित किया है, और इसे नेटिज़न्स द्वारा खूब सराहा गया है।

इसी कड़ी में अब आने वाली फिल्मों के दो बड़े निर्माता, एकता कपूर और करण जौहर की एक मस्ती भरी नोक-झोंक सामने आई, जहां वे एक-दूसरे की अपकमिंग थिएट्रिकल रिलीज, ड्रीम गर्ल 2 और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की तारीफ करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

दोनों के बीच ये मजेदार नोकझोंक तब शुरू हुई जब करण जौहर ने ड्रीम गर्ल 2 का नया टीज़र अपने सोशल मीडिया पर एक कैप्शन के साथ अपलोड किया जिसमें लिखा था,

"दूसरे यूनिवर्स में एक प्रेम कहानी
सिनेमाघरों में मिलते हैं पूजा!!!
#DreamGirl #RockyAurRaniKiiPremKahaani"

इस बातचीत को जारी रखते हुए करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने कैप्शन दिया,
"रुको, रानी तुमसे बात करना चाहती है! पूजा!"

जिस पर रिएक्ट करते हुए, एकता आर कपूर ने करण जौहर को रणवीर सिंह स्टारर उनकी अपकमिंग रिलीज की बधाई दी और लिखा, "पूजा के रॉकी और मेरे करण @karanjohar को बेस्ट विशेज फॉर द ब्लॉकबस्टर #rockyranikipremkahani"

इसके बाद फिर इस नोक-झोंक को एंड करते हुए करण जौहर ने एकता आर कपूर को एक प्यारा सा जवाब लिखा,
"एक्तू तुम ड्रीम गर्ल हो"

बता दें, ड्रीम गर्ल 2 का निर्माण एकता कपूर ने अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया है और इसमें आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, परेश रावल और अन्नू कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। ये बहुप्रतीक्षित सीक्वल 25 अगस्त, 2023 को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X