..................... Ekta Kapoor and jitendra gets emotional at ganpati visarjan ekta kapoor jitendra emotional viral video - Hindi Filmibeat

VIDEO: एकता कपूर के गणपति विसर्जन में ये क्या हुआ, छलके हसीना के आंसू तो इस हाल में दिखे पापा जितेंद्र

Ekta Kapoor

Ekta Kapoor Ganpati Visarjan Video: देश भर में इन दिनों गणेश उत्सव जोरों शोरों से मनाया जा रहा है और मुंबई के तो कहने ही क्या। बॉलीवुड सेलेब्स पूरी तरह से गजानन की सेवा में लगे दिखाई दे रहे हैं। एकता कपूर ने अपने घर गणपति की पूजा के बाद उनका विसर्जन किया। गणेश विसर्जन के दौरान से एकता कपूर और उनके पूरे परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

बप्पा को इस साल अपने घर से विदाई देते हुए एकता कपूर और उनके पिता जितेंद्र काफी भावुक दिखाई दिए। दरअसल, गणेश जी को विदा करना हर किसी के लिए काफी मुश्किल सा होता है। ऐसे में सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एकता कपूर की आंखे जहां पूरी तरह से नम दिखाई दे रही हैं तो वहीं जितेंद्र भी भावुक है। इसके साथ ही वीडियो में एक बार कुछ ऐसा भी दिखता है जब जितेंद्र कुछ दर्द में दिखाई देते हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उनके लिए चिंतित दिखाई दे रहे हैं। हालांति आपको बता दें कि जीतू जी बिल्कुल ठीक हैं। हर बार की तरह फिल्ममेकर एकता कपूर ने विशाल स्तर पर गणपति बप्पा की पूजा का आयोजन किया। जहां कई सितारे पहुंचे। एकता कपूर के घर भी बप्पा के दर्शन की धूम देखी गई है। जहां बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी और अंकिता लोखंडे समेत टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। इस दौरान फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार और मिलाप झावेरी भी यहां दिखे।

बता दें कि एकता कपूर की भगवान में गहरी आस्था है और वो हमेशा ही भक्ति के रंग में डूबी दिखाई देती हैं। एकता कपूर अक्सर शनि मंदिर और सिद्धिविनायक भी जाती रहती हैं। इसके साथ ही भी घर पर भी तरह तरह की पूजा पाठ करती और कराती रहती हैं।

Read more about: ekta kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X