मॉडर्न अंदाज में दो स्टार डायरेक्टर लेकर आएंगे लैला मजनू की लव स्टोरी, पोस्टर OUT
अगर दो क्रियेटिव डायरेक्टर्स एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे तो जाहिर है फिल्म मजेदार बनेगी। एकता कपूर और इम्तियाज अली भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। दोनों साथ में लैला मजनू की प्रेम कहानी को मॉडर्न अंदाज में लोगों के सामने पेश करेंगे।
एकता कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की और साथ ही ये भी बताया कि फिल्म 4 मई को रिलीज की जाएगी। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है और ये कॉन्सेप्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सभी जानते हैं कि इम्तियाज अली का कहानी को सुनाने का अंदाज बिल्कुल अलग होता है जो हर फिल्म को बेहद खास बनाता है। आप भी देखिए फिल्म का पोस्टर।

फिल्म को इम्तियाज अली के भाई साजिद अली डायरेक्ट कर रहे हैं। ये उनकी डायरेक्शन में बनने वाली पहली फिल्म होगी और इम्तियाज अली, एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
लैला मजनूं की प्रेम कहानी हम सभी सालों से सुनते आए हैं। अगर आपको ना पता हो तो बता दें कि लैला मजनूं पाकिस्तान के रहने वाले थे और एक रईस खानदान के लड़के मजनू को गरीब परिवार की लैला से प्यार हो जाता है। लैला के भाई को जब इस कहानी के बारे में पता चलता है तो वो मजनू की हत्या कर देता है।
जब लैला को ये बात पता चलती है तो मजनू के शव के पास जाकर आत्महत्या कर लेती है और तभी से ये कहानी इतनी पॉपुलर है। लैला मजनू की प्रेम कहानी सबसे ऐतिहासिक प्रेम कहानियों में एक मानी जाती है। इसके ऊपर बॉलीवुड में पहले भी फिल्म बन चुकी है जिसमें ऋषि कपूर ने मजनू का किरदार निभाया था।
इस फिल्म के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फिल्म की घोषणा होते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर अच्छा खासा एक्साइटमेंट भी हो रहा है। फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में भी ज्यादा कुछ अभी नहीं बताया गया है लेकिन जल्द ही फिल्म के टीजर को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications