सनी लियोन के नखरे स्टारों जैसे, करवा रही हैं इंतजार
मुंबई। विवादों के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली अभिनेत्री सनी लियोन को भले ही अभी एक स्टार अभिनेत्री का दर्जा न मिला हो पर उनके नखरे जरूर स्टारों जैसे हो गये हैं। बताया जाता है कि 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' के फ्लाप होने के बाद एकता कपूर नहीं चाहती हैं कि उनकी अगली फिल्म भी फ्लॉप हो इसलिए वह रागिनी एमएमएस 2 को हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसलिए फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जब उन्हें कुछ सीन नहीं जमे तो उन्होने इसमें एक गाना डालने की सोंची जिसके लिए वह सनी से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं।
सनी को वापस शूट पर बुलाने के लिए एकता ने उन्हें लगभग एक हजार मैसेज भेजे हैं लेकिन उनका कोई अता पता नहीं है। एकता को लगता था कि उनकी एक आवाज पर बॉलीवुड का हर एक्टर दौड़ा चला आता है तो सनी भी उनकी एक आवाज पर आ जाएंगी, पर ऐसा न हुआ।
यह भी कहा जाता है कि सनी का अंदाज सेट पर अब एक स्टार जैसा है, ऐसे में अब हर किसी को उनके अंदाज को तो सहना ही होगा, चाहे वो एकता हों या कोई और । एकता इस बार अपनी फिल्म में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाह रही हैं।
अब देखने वाली बात यह है कि एकता का इंतजार कब खत्म होता है और वह सनी के लिए कितना इंतजार करती है।


Click it and Unblock the Notifications
