'एक विलेन' के इंटिमेट सांग के लिए सिद्धार्थ-श्रद्धा ने बिताये पानी में 7 घंटे..
फिल्म के टीजर हिट होने के बाद इस फिल्म का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की लेटेस्ट तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बनी हुंई हैं। फिल्म के गाने गलियां की तस्वीरें बयां करती हैं कि फिल्म में आप सभी को श्रद्धा और सिद्धार्थ के बीच एक हॉट कमेस्ट्री देखने को मिलेगी।
फिल्म गलियां के शूट के लिए सिद्धार्थ और श्रद्दा को पूरे 7 घंटे पानी के अंदर व्यतीत करना पड़ा जो कि काफी कठिन था। वैसे यह गाना काफी इंटिमेट सींस से भरा हुआ है,अब आप अंदाज लगा सकते हैं कि जो हीरो-हिरोईन ठंडे पानी में 7-7 घंटे शूटिंग करें तो उनके बीच में तो अपने आप ही इंटिमेट कमेस्ट्री देखने को मिलेगी।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के अलावा रितेश देशमुख भी अहम किरदार प्ले कर रहे हैं। सिद्धार्थ का रोल फिल्म में निगेटिव है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं, फिल्म 'एक विलेन'27 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में संगीत अंकित तिवारी, मिथुन और प्रीतम का है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hOWQeAXMtoM?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
