बिना एहसासों की एक विलेन- दर्शकों का रिव्यू
मोहित सूरी की फिल्मों की बात करें तो आवारापन, मर्डर से लेकर आशिकी 2 तक सभी फिल्मों में कई सारे एहसासों को उनकी हद से पार होते दिखाया गया है। लेकिन कहीं ना कहीं इन फिल्मों ने दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ ही उन्हें काफी हद तक फिल्मों के किरदारों से कनेक्ट भी किया है। इन किरदारों के साथ दर्शक रोये भी हैं और मुस्कुराए भी। लेकिन एक विलेन की कहानी में वो कसाव, किरदारों में वो एहसास नहीं देखने को मिलते। अभिनय की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख ने अपने जोनर से अलग हटकर जो किरदार निभाए हैं उनमें जान डाल दी है। लेकिन कहीं ना कहीं ये किरदार दर्शकों को अपनी कहानी से कनेक्ट कर पाने में नाकाम रहे।
फिल्म को लेकर दर्शकों की राय भी हमारी राय से काफी मिलती जुलती है। दर्शकों का मानना है कि वो एक विलेन के हीरो या विलेन किसी से भी खुद को नहीं जोड़ पाए। हालांकि फिल्म के किरदारों के अभिनय की सभी ने तारीफ की है लेकिन इन किरदारों से खुद को ना जोड़ पाने के चलते लोगों ने अपनी तरफ से एक विलेन को 2 स्टार दिये हैं। तो आइये देखते हैं दर्शकों की क्या राय है एक विलेन के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications