जबरदस्त फिल्म का सीक्वल लेकिन नहीं होंगे कृति सेनन-सिद्धार्थ मल्होत्रा, डायरेक्टर का खुलासा
एक विलेन के सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह है। एक विलेन को भी दर्शकों ने पसंद किया था। कई दिनों से खबरें आ रही थी कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कृति सेनन होंगे और फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे। लेकिन मोहित सूरी ने इन खबरों को नकार दिया है।
उन्होंने कहा है कि वो फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कृति सेनन के साथ काम नहीं कर रहे हैं बल्कि वो दूसरी फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि "हां मैं आदित्य रॉय कपूर के साथ काम कर रहा हूं। ये एक थ्रिलर फिल्म होगी।मेरी पहले की दो फिल्में कलयुग और मर्डर 2 भी बिल्कुल ऐसी ही थी।"

एक विलेन के सीक्वल के बारे बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा कि "मैंने भी सुना है कि मैं एक विलेन 2 का सीक्वल बना रहा हूं और स्क्रिप्ट मैं आदित्य को दे चुका हूं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। एक विलेन बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रॉपर्टी है और उन्होंने मुझसे अब तक बात नहीं की है।"
अगर बात सिद्धार्थ मल्होत्रा की करें तो कल ही उनकी फिल्म अय्यारी रिलीज हुई है। नीरज पांडे की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक मेजर के किरदार में हैं तो उनके साथ मनोज बाजपेई एक कर्नल की भूमिका में हैं। इस फिल्म को काफी मिले जुले रिव्यू मिले हैं। अब देखना ये होगा कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्म ए जेंटलमैन भी परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और इस वजह से उन्हें एक हिट फिल्म की जरुरत है। वहीं अगर कृति सेनन की करें तो उनकी पिछली फिल्म बरेली की बर्फी काफी हिट हुई और दर्शकों ने फिल्म को पसंद भी किया था। फिल्म की कहानी से लेकर गानों को भी सराहा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











