'एक विलेन रिटर्न्स' First Look- शानदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट का ऐलान, 2022 में धमाका फाइनल
साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल अनाउंस कर दिया गया है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म का नाम होगा 'एक विलेन रिटर्न्स'। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं एकता कपूर और भूषण कुमार। फिल्म की रिलीज डेट के साथ पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
एक विलेन रिटर्न्स आज से ठीक एक साल के बाद..वैलेंटाइन डे के मौके पर.. यानि की 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाला है। बता दें, यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाला है।

बीते दिनों में फिल्म में काफी बदलाव किया गया है। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से आगे बढ़ाई गई है। वहीं, इस सीक्वल के लिए पहले आदित्य रॉय कपूर को फाइनल किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी।
2014 में आई 'एक विलेन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर इस रोमांटिक थ्रिलर ने काफी वाहवाही पाई थी। रितेश ने विलेन के रोल के लिए कई अवार्ड भी जीते थे। लिहाजा, फिल्म को एक फ्रैंजाइजी का रूप दे दिया गया।
अब इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। जॉन अब्राहम ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "इस कहानी का हीरो, विलेन है..".. वहीं, दिशा पटानी और तारा सुतारिया ने लिखा- "आपको शिकायत का मौका नहीं देंखे.."


Click it and Unblock the Notifications
