तो मोहित साहब.. 'एक विलेन' की कामयाबी के पीछे यह राज है..
मोहित सूरी की लेटेस्ट रिलीज मूवी 'एक विलेन' ने पहले ही दिन कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। फिल्म ने रिलीज के दिन (27 जून) भारत में 16.72 करोड़ रुपये कमाए। जिस पर खुश होते हुए मोहित ने कहा कि इस सक्सेस के पीछे जितनी मेरी मेहनत है उतनी किसी और की दुआएं भी है। और वो दुआएं हैं मेरी बीवी उदिता की।
मोहित ने कहा कि उनकी अभिनेत्री पत्नी उदिता गोस्वामी ने वह जैसे हैं, उन्हें वैसा ही रहने दिया और वह अपनी सफलता में उनकी भागीदारी नकार नहीं सकते। हमारे साथ होने की वजह उदिता हैं क्योंकि इस रिश्ते में वह मुझसे ज्यादा मेहनत करती हैं।
वह मैं जैसा हूं, मुझे वैसा रहने देती हैं और समझती हैं कि मैं कैसा हूं, जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अपनी सफलता में से उनका योगदान नहीं छीन सकता।"
मालूम हो कि पिछले साल की फिल्म 'आशिकी 2' के बाद मोहित ने अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'एक विलेन' से अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को शुक्रवार को भारत में 2539 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया है।
More from Filmibeat
ek villain siddharth malhotra shraddha kapoor mohit suri एक विलेन सिद्धार्थ मल्होत्रा श्रद्दा कपूर मोहित सूरी


Click it and Unblock the Notifications












