अर्जुन कपूर ने 16 करोड़ में बेंचा अपना बांद्रा स्थित फ्लैट, क्या है कारण?
अर्जुन कपूर इस वक्त फिर से खबरों में है और उनको लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि उन्होने बांद्रा वेस्ट में अपना अपार्टमेंट ₹16 करोड़ में बेच दिया है। जी हां, ये खबर सामने आई है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि 4,364 वर्ग फुट का फ्लैट केसी मार्ग पर इमारत की 19वीं मंजिल पर है। ये काफी शानदार है,
लेकिन अर्जुन कपूर ने इसको क्यों बेंचा है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों से पता चला है कि खरीदारों का नाम शंकर भोइर और सत्येन भोइर है। अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने बिक्री दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

अपार्टमेंट के पंजीकरण के लिए भुगतान की गई स्टाम्प ड्यूटी ₹ 96 लाख थी। हालाँकि, जब वह संपत्ति के मालिक थे, तो यह अभिनेता का प्राथमिक निवास नहीं था।

एक विलेन रिटर्न्स
अर्जुन कपूर इस वक्त अपनी शानदार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म में उनके साथ कई कलाकार होंगे।

काफी मेहनत कर रहे हैं
जी हां, इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। अर्जुन कपूर को काफी समय से एक हिट की तलाश है और इसको लेकर वो काफी मेहनत कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं
अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा अपने लव लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। वो काफी लंबे समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।

अफेयर की शुरुआत
अपने अफेयर की शुरुआत में अर्जुन कपूर ने अपना रिश्ता जरूर छिपाया था लेकिन अब वो खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं और वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications