..................... 'Ek Villain' has opened new vistas for me: Riteish Deshmukh - Hindi Filmibeat

'एक विलेन' ने रितेश को नई पहचान दी..

अभिनेता रितेश देशमुख अक्सर कॉमेडी मूवी में ही नजर आते थे लेकिन पहली बार उन्होंने फिल्म 'एक विलेन' में एक नकारात्मक भूमिका निभाई। उनका कहना है कि इस फिल्म की सफलता शायद एक अभिनेता के रूप में उनकी सीमा को विस्तार देगी।

रितेश ने यहां मंगलवार को कहा, "एक विलेन' एक महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि जब मुझे दी गई इस तरह की शैली और ऐसा नकारात्मक किरदार काम कर जाए तो शायद ऐसे किरदार निभाने के और दरवाजे खुलेंगे।"

उन्होंने कहा, "मैं, मैंने जो हास्य भूमिकाएं निभाईं, उससे हटकर किरदार निभाने की उम्मीद करता हूं। लेकिन जाहिर है कि मैं हास्य फिल्में करूंगा।" रितेश 'एक विलेन' की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक समारोह में फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के साथ मौजूद थे।

रितेश ने यह भी साफ किया कि उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'हमशकल्स' और 'एक विलेन' बैक टू बैक रिलीज हुईं लेकिन इसका कोई पहले से प्लान नहीं था। उनका कहना है कि वह सिर्फ धारा के साथ बहे और एक के बाद एक फिल्में रिलीज करना पहले से तय नहीं था। हास्य फिल्म 'हमशकल्स' और रोमांच से भरपूर 'एक विलेन' में उनकी भूमिका एकदम जुदा है। पहली फिल्म में वह हास्य भूमिका में दिखते हैं, जबकि दूसरी में एक सीरियल किलर के रूप में नजर आते हैं।

साजिद खान निर्देशित 'हमशकल्स' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं 27 जून को रिलीज हुई 'एक विलेन' ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये कमाई कर ली है।

रितेश ने कहा, "मैंने हास्य फिल्मों से कुछ हटकर करने का इंतजार किया और यह फिल्में करने का फैसला लिया। सभी फिल्में एक के बाद एक रिलीज हुईं, लेकिन मैंने ऐसी योजना नहीं बनाई थी। मैं उन्हें मिली प्रतिक्रिया से खुश हूं। यह अच्छा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X