मटरु की बिजली के साथ एक थी डायन

विशाल भारद्वाज की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मटरु की बिजली का मंडोला' पिछले महीने से सुर्खियों में है। यह फिल्म इस साल 11 जनवरी को रिलीज होगी और साथ ही इमरान खान और अनुष्का शर्मा की कैमिस्ट्री भी सबके सामने होगी। इस फिल्म को लेकर एक और खबर आई है कि 'मटरु की बिजली का मंडोला' के साथ ही 11 जनवरी को 'एक थी डायन' फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होगी। एक थी डायन फिल्म का निर्माण विशाल भारद्वाज और एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में होंगे।

इमरान खान के साथ अनुष्का शर्मा की ये पहली फिल्म होगी और इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदे हैं। फिल्म की गुलाबो भैंस भी काफी फेमस हो चुकी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर मटरु की गुलाबो का राज क्या है? कौन है ये और सिर्फ पंकज कपूर से ही बात क्यों करती है। फिल्म को सेंसर की तरफ से ए सर्टिफिकेट मिला है। हालांकि विशाल का कहना था कि ये फिल्म एडल्ट फिल्म नहीं है लेकिन पंकज कपूर के एक डायलॉग के चलते पूरी फिल्म को एडल्ट घोषित कर दिया गया है।

इसके साथ ही विशाल भारद्वाज और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म एक थी डायन का ट्रेलर भी रिलीज होगा। एक थी डायन में इमरान हाशमी, काल्की कोचलिन, हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में होंगी। साथ ही कोंकड़ा सेन शर्मा भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी। ये फिल्म इस साल 18 अप्रैल को रिलीज होगी। इसका निर्देशन किया है कन्नन अइय्यर ने। तो मटरु की बिजली के साथ विशाल की एक था डायन की भी झलक देखने को तैयार हो जाइये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X