'एक थी डायन' में डायन को पहचानना मुश्किल: काल्कि
मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की रीयल लाइफ फेवरट हिरोईन काल्कि कोचलिन बहुत जल्द इमरान हाशमी के साथ 'एक थी डायन' फिल्म में नजर आने वाली हैं। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए काल्कि ने कहा कि यह एक हॉरर फिल्म है इसलिए वो इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती है, उन्होंने कहा कि बस इतना कह सकती हूं कि दर्शकों के लिए यह तय करना मुश्किल होगा कि तीनों हिरोईनों में से डायन कौन हैं।
आपको बता दें कि 'एक थी डायन' फिल्म में काल्कि कोचलिन के अलावा कोंकणा सेन और हुमा कुरैशी भी है। पिछले दिनों इस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया था जो कि काफी रोमांचक है।
ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि फिल्म में इमरान या तो एक कलाकार हैं या फिर एक जादूगर। जो कि प्राकृतिक सौंदर्य को अपने स्केच के जरिये वर्णित करता है, वो कहते हैं कि नेचर बेहद सुंदर और रहस्य भरा है, तभी ट्रेलर में एक सुंदर सी महिला दिखायी पड़ती है जिसका चेहरा नहीं दिखता है लेकिन उसकी लंबी सी चोटी होती है शायद वो फिल्म की हिरोईन कोंकणा सेन शर्मा हो जिसके बारे में ट्रेलर में बताया नहीं गया है। उसके बाद अचानक से हुमा कुरैशी और काल्कि कोचलिन दिखायी पड़ते हैं।
उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 18 अप्रैल को पर्दे पर होगी। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और विशाल भारद्वाज है। फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज है। काल्कि कोचलिन ने इससे पहले भी कई रोमांचक फिल्मों में काम किया है, काल्कि का दावा है कि यह फिल्म बेहद ही डरावनी है जिसे देखकर हर कोई डर जायेगा।

Click it and Unblock the Notifications
