कोंकणा, काल्कि या हुमा में डायन कौन?

इन दिनों चारों ओर केवल एकता कपूर की आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' के चर्चे हैं, फिल्म के बारे में पहली बार बात करते हुए अभिनेत्री काल्कि कोचलिन ने कहा कि यह फिल्म अब तक की सभी डरावनी फिल्मों से अलग औऱ अनोखी है जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट जायेंगे। लोगों को काफी डराने वाले हैं हम।

काल्कि ने कहा कि फिल्म 'एक थी डायन' की कहानी बेहद अलग है, जिसे देखने के बाद लोगों को भूतों पर भरोसा हो जायेगा, हालांकि उन्होंने फिल्म की कहानी पर से पर्दा नहीं उठाया। काल्कि ने कहा कि कोंकणा, मैं और हुमा में से यह पहचानना लोगों के लिए मुश्किल हो जायेगा कि असल डायन फिल्म में कौन है? बस मैं इतना कह सकती हूं कि फिल्म बेहद दिलचस्प और भयानक है।

मालूम हो कि हाल ही में फिल्म 'एक थी डायन' का प्रोमो भी लांच किया गया है जो कि काफी दिलचस्प है। फिल्म के प्रोमो में इमरान खान एक जादूगर की तरह दिखायी पड़ते हैं। जो कि नेचर के बारे में लोगों से कुछ कह रहे हैं कि तभी अचानक से एक लंबे बाल वाली सुंदर सी महिला दिखायी पड़ती है लेकिन उसका चेहरा फिल्म में दिखायी नहीं पड़ता है। फिर प्रोमो में अंधेरा दिखायी पड़ता है कुछ सेंकड बाद काल्कि कोचलिन और हुमा कुरैशी हंसते हुए दिखायी पड़ते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 18 अप्रैल को पर्दे पर होगी। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और विशाल भारद्वाज है। फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज है। काल्कि कोचलिन ने इससे पहले भी कई रोमांचक फिल्मों में काम किया है, काल्कि का दावा है कि यह फिल्म बेहद ही डरावनी है जिसे देखकर हर कोई डर जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X