अब डायन से इश्क फरमायेंगे इमरान
इमरान हाशमी 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म एक थी डायन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ तीन डायन, काल्कि कोचलिन, कोंकणा सेन शर्मा और हुमा कुरैशी काम कर रही हैं। सबको उम्मीद है कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी। फिल्म के फर्स्ट लुक पर बात करते हुए इमरान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो एक डरावनी फिल्म में काम कर रहे हैं।
मैंने अब तक अपने फिल्मी करियर में पर्दे पर बहुतों के साथ इश्क फरमाया है बस डायन की कमी रह गयी थी जो इस फिल्म ने पूरी कर दी है। अपने रोल को बेहतरीन बताते हुए इमरान ने कहा कि कहानी के बारे में खुलासा नहीं कर सकता हूं, बस इतना बोल सकता हूं कि फिल्म बहुत अच्छी है।
मालूम हो कि इमरान हाशमी ने लगातार अच्छी और हिट फिल्में दी हैं जिनकी वजह से उनकी तुलना सलमान खान से की जाने लगी है। जिसे अपने लिए इमरान बहुत बड़ा काम्पलीमेंट मानते हैं।
एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं।

Click it and Unblock the Notifications
