एक थी डायन.. का सीक्वल बनेगा!

'मर्डर' और 'गैंगस्टर-ए लव स्टोरी' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय कर चुके इमरान ने कहा कि एक बार रिलीज होने पर वह लोगों की प्रतिक्रिया जानना चाहेंगे। 34 वर्षीय अभिनेता ने आईएएनएस से कहा, "इस फिल्म को एक बार कामयाबी मिली तो हम इसका सीक्वल बनाएंगे।"
उन्होंने कहा, "अगर इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आई और उनकी सराहना मिली तो वह सीक्वल में भी भूमिका निभाना चाहेंगे।"इमरान ने कहा कि अच्छी कहानी हो तो दृश्यों को बदल दिए जाने पर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हो जाती हैं।
उन्होंने कहा, "बदले हुए दृश्यों के साथ कई नई फिल्में आ रही हैं। पिछले साल 'राज' पर फिर से काम किया गया और अब 'एक थी डायन ' को लेकर आशान्वित हूं।"कन्नन अय्यर निर्देशित इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, हुमा कुरैशी और कल्कि कोचलिन ने भी अभिनय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications