शैतान काल्की बनीं डायन!
काल्की कोचर ने बॉलीवुड में अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी से अपना कदम रखा था और उसके बाद उन्होंने शैतान, दैट गर्ल इन यैलो बूट्स और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में अलग अलग तरह के किरदार निभाए। उसके बाद अब जल्द ही कन्नन अइयर की फिल्म एक थी डायन में भी काल्की नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण किया है एकता कपूर ने और इसमें मुख्य भूमिका में हैं इमरान हाशमी। काल्की ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "मैंने डरावनी फिल्म में इससे पहले कभी भी अभिनय नहीं किया है। फिल्म का प्रचार दो दिन में शुरु होने वाला है इसलिए आप डरने के लिये तैयार हो जाइये।"
काल्की कोचर के अलावा फिल्म में कोंकणा सेन और हुमा कुरैशी भी नज़र आएंगी लेकिन इन तीनों में से डायन कौन है ये किसी को नहीं पता। काल्की एक थी डायन के अलावा करन जौहर की ये जवानी है दीवानी में भी नज़र आने वाली हैं। 18 अप्रैल को रिलीज होने जा रही एक थी डायन फिल्म में इमरान हाशमी ने एक जादूगर की भूमिका निभाई है। अब देखना ये है कि अपने उम्दा अभिनय से लोगों को हैरान कर देने वाली काल्की डायन बनेंगी या नहीं और अगर बनेंगी तो क्या अपने अभिनय से वो लोगों को खुश कर पाएंगी?


Click it and Unblock the Notifications












