एक थी डायन की तीनों डायनों से एक मुलाकात

एक थी डायन फिल्म कल यानी 19 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में डायनों का किरदार निभा रही तीन एक्ट्रेसेस कोंकड़ा सेन शर्मा, काल्की कोचलीन और हुमा कुरैशी हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक साथ नज़र आईं और इस इवेंट में इन तीनों ने फिल्म से जुड़े अपने अपने एक्सपीरिंयस शेयर किये। साथ ही एक थी डायन फिल्म में इमरान हाशमी के साथ काम करके उन्हें कैसा लगा इस बारे में इन्होंने बात की। वनइंडिया ने इन तीनों डायनों के साथ मुलाकात के दौरान कई सवाल पूछे और इनके जवाब में इन डायनों ने कई सारी बातें शेयर कीं।

कोंकड़ा सेन शर्मा, काल्की कोचलीन और हुमा कुरैशी के साथ ही एक थी डायन के प्रमोशन के दौरान इमरान हाशमी भी नज़र आए लेकिन इमरान के पास ज्यादा वक्त ना होने की वजह से वो जल्दी ही इस इवेंट से चले गये। हुमा, काल्की और कोंकड़ा ने फिल्म के प्रमोशन की कमान संभाली। काल्की ने अपने इंटरव्यू के दौरान ये पूछने पर कि क्या उन्हें डर लगता है तो काल्की ने जवाब दिया कि बहुत ही डरपोक रही हैं हमेशा से। काल्की ने अपने पति यानी अनुराग कश्यप के साथ काम करने को लेकर कहा कि अनुराग के साथ फिल्हाल तो उनकी कोई भी फिल्म नहीं आ रही है। लेकिन वो अऩुराग अगर उन्हें 65 साल में भी अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

कोंकड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये फिल्म उनके पिता की किताब की स्टोरी पर आधारित है। कोंकड़ा ने कहा यूं तो वो डायन, चुड़ैल पर विश्वास नहीं रखती हैं। लेकिन हां अगर उन्हें किसी कब्रिस्तान में अकेले चलने को कहा जाएगा तो वो जरुर डर जाएंगी। कोंकड़ा सेन शर्मा ने शादी के बाद फिर से इंडस्ट्री में कदम रखने को लेकर भी काफी उत्सुकता दिखाई और किन किन सवालों के क्या जवाब मिले इस बारे में जानने के लिए देखिये स्लाइड्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X