'एक था टाइगर' सलमान ने कैट के लिए सोचा है कुछ खास

सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के प्रोमो लॉच हो चुके हैं। इसमें सलमान सचमुच बेहद ही अलग लग रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के लॉच होते ही सलमान के फैन्स को जैसे कोई गिफ्ट मिल गया हो। फिल्म को प्रमोट करने के लिए सलमान ने अच्छी चाल चली है। बॉलीवुड का दबंग अब बन चुका है टाइगर, देखें एक था टाइगर का ट्रेलर


ट्रेलर की शुरूआत होती है तनाव भरे माहौल से, हर तरफ हर जगह सिर्फ जंग जैसा ही माहौल दिखाई देता है। फिर तभी उस माहौल में इंट्री होती है सलमान की जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाता है। वैसे इस ट्रेलर को काफी लोगों ने पसंद तो किया है। लेकिन हर किसी के मन में यही सवाल है कि इस फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को आखिर कहां छुपा कर रखा गया है।

जी हां ये तो आप सभी को पता है कि इस फिल्म में सल्लू के साथ कैट भी काम कर रही हैं। लेकिन एक था टाइगर की पहली झलक में वो कहीं भी नहीं दिखाई दे रही हैं। लगता है सलमान अभी नहीं चाहते हैं कि इतनी जल्द दर्शक उनकी कैट को देखें। बॉलीवुड के इस दबंग ने उनके लिए कुछ खास ही प्लान किया है ताकि वह इसके ट्रेलर के दर्शकों का दिल जीत सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X