जल्द सस्ती होगी एक था टाईगर की टिकट

फिल्म की टिकट की कीमत बढ़ने को लेकर फिल्म की रिलीज से पहले ही सलमान खान ने नाराजगी जताई थी और साथ ही ये भी कहा था कि "अगर मेरा बस चले तो मैं फिल्म को हर एक इंसान तक पहुंचाने की कोशिश करुं।" उस समय फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने कहा कि सिनेमाहॉल को मैं नहीं बता सकता की वो फिल्म की कीमत ना बढ़ाएं।
यूं तो फिल्म को सुपरहिट होते देख सिनेमाहॉल हर बार फिल्म के टिकट बढ़ा देते हैं और ये कोई नई बात नहीं है। लेकिन फिर पहले वीकेंड के बाद फिल्म की टिकट के दाम फिर से घटा दिये जाते हैं। अब एक था टाईगर की सफलता को लेकर फिल्म के निर्देशक किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते पहले ही पाकिस्तान में ना रिलीज होने की वजह से फिल्म का काफी नुकसान हुआ है।
फिल्म ने फिलहाल अब तक कुल 50 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है। और साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म 200 करोड़ बल्कि शायद 300 करोड़ क्लब को ज्वाइन करेगी। फिल्म की टिकट की कीमत ना घटाने की एक वजह ये भी है कि सोमवार को ईद है और सोमवार और मंगलवार को एक था टाईगर के दर्शकों की संख्या और भी बढ़ने के आसार हैं। अब इस सुनहरे मौके को कौन छोड़ना चाहेगा। फिलहाल हम तो यही उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द से जल्द फिल्म की टिकट की कीमत कम हो और सलमान के फैन्स को उचित दाम में टिकट मिले।


Click it and Unblock the Notifications











