देखें 'एक था टाइगर' के सलमान को
फाइनली सलमान खान के फैन्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है। जी हां दर्शक काफी समय से सल्लू की फिल्म एक था टाइगर की पहली झलक रिलीज कर दी गई है। इसमें सलमान एक नए ही रूप में नजर आ रहे हैं। कबीर खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी पर्दे पर नजर आएंगी। एक था टाइगर का ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें
कबीर खान ने ट्वीट किया है कि आप सबके शानदार रिस्पांस के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। यह है एक था टाइगर फिल्म के प्रोमो की तस्वीर। इसपर हजारों ट्वीट आए हैं लेकिन सबको अलग अलग जवाब दे पाना मुश्किल है।
प्रोमो के रिलीज करने के महज 3 मिनट के अंदर ही ऐसा लगा कि लाखों लोग बस सलमान को ही देखने के लिए टूट पड़े हैं। एक पल के लिए लगा कि सर्वर ही बैठ जाएगा। कमाल की बात यह भी है कि इसके लान्च के बाद से ही यह 15 मिनट के अंदर ट्रेंड पर आ गया।
सलमान खान की यह फिल्म यशराज बैनर की फिल्म है। इसमें भारत पाकिस्तान की पुरानी प्रतिद्वंद्विता को आधार बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications