बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ेगी 'एक था टाइगर'
फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म एक था टाइगर को बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट बनाने के लिए उसकी मार्केटिंग और प्रमोशनल इवेंट्स पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की फेमस जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी।
आदित्य चाहते हैं कि यह फिल्म न केवल सलमान के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं।
सूत्रों की माने तो आदित्य चाहते हैं कि यह फिल्म बॉडीगार्ड और और फिल्म अग्निपथ की पहले दिन की कमाई क्रमश: 20 करोड़ और 26 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ दे। फिल्म को शुक्रवार की जगह बुधवार को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
ताकि यह फिल्म सप्ताह के अंत तक अच्छी कमाई कर सके। फिल्म के प्रचार के लिए इसकी टी-शर्ट भी बाजार में उतारी जाएगी। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications