शिरीन फरहाद को खा गया टाईगर
मुंबई। बॉलीवुड का टाईगर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी दहाड़ें मार रहा है। उसने न केवल करोड़ों की कमाई की है, बल्कि अपने ही साथ पर्दे पर आये शीरीन फरहाद को भी खा लिया है। जी हां बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट आने के बाद फिल्म समीक्षकों का यही कहना है।
फिल्म समीक्षकों के मुताबिक वैसे तो फराह खान की शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी एक अच्छी पारिवारिक फिल्म है, लेकिन उसके रिलीजिंग का समय ठीक नहीं था। सच पूछिए तो उससे होने वाली कमाई का अधिकांश हिस्सा एक था टाईगर खा गई।
बोमन ईरानी और फराह खान की फिल्म खास तौर से 40 साल से ऊपर वालों के लिये बनायी गई है। शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बाद में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। संजय लीला भंसानी जैसे दिग्गज निर्देशक की फिल्म की यह हालत होगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। यह फिल्म बेला भंसाली सहगल ने निर्देशित की है।
पहले दिन दो करोड़ से कम की कमाई करने वाली इस फिल्म के प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों ने ट्विटर, फेसबुक से लेकर हर जगह शिरीन यानी फराह खान और फरहाद यानी बोमन इरानी की तारीफ की है। वैसे दोनों की ऐक्टिंग वाकई में बेहतरीन थी। इसके प्रोमोशन को लेकर कई जगह कार्यक्रम भी आयोजित किये गये, फिर भी यह फेल हो गई।
कुल मिलाकर इसकी असफलता का एक ही कारण है और वो है एक था टाईगर। असल में टाईगर के आगे जनता बाकी फिल्मों को भूल गई। टाईगर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर तेजी से दौड़ रहा है। अब देखना यह है कि 30 अगस्त को आने वाली अक्षय कुमार की जोकर इसकी रफ्तार पर लगाम कस पायेगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











