टाइगर पर 'कैट'रीना का कंट्रोल
कैटरीना की तस्वीर के साथ एक पंच लाइन भी लिखी है द गर्ल हू टेम्ड टाइगर (लड़की जिसने टागर को कंट्रोल किया )। वैसे तो टाइगर फिल्म की कहानी सलमान खान को ध्यान में रखकर लिखी गई है। लेकिन कैट और सलमान को एक साथ देखने के लिए दर्शकों की चाहत ने फिल्म के निर्देशकों को मजबूर कर दिया एक बार फिर कैटरीना को सलमान के अपोसिट कास्ट करने पर।
शुरुआत में इस फिल्म के पोस्टर में सिर्फ सलमान खान को ही दिखाया जा रहा था दूसरे किरदारों की झलक तक नजर नहीं आई। अब धीरे धीरे निर्देशक इस फिल्म से जुड़े कई छुपे हुए पहलुओं को सामने ला रहे हैं।
इस पोस्टर में कैटरीना का एंग्री लुक भी काफी चौंका देने वाला है। कैट की आंखों में बिल्कुल वही चमक नज़र आ रही है जैसी एक टाइग्रेस की आंखों में होती है। अपने ब्रेक-अप को लेकर काफी समय से चर्चा में रहे सलमान और कैटरीना टाइगर में फिर से एक साथ नज़र आएंगे।
खैर ये तो सच है कि असल जिंदगी में भी टाइगर यानि की सलमान पर कैट -रीना का कंट्रोल है।


Click it and Unblock the Notifications
