न्यूजीलैंड में एक था टाईगर ने छुआ आमिर, शाहरुख और अक्षय के रिकॉर्ड को

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिये बताया है कि एक था टाईगर ने न्यूजीलैंड में 3 ईडियट, माई नेम इज़ खान और हाउसफुल 2 की बराबरी कर रही है। उन्होने ट्वीट किया एक था टाईगर न्यूजीलैंड में सलमान खान की सबसे बड़ी हिट साबित हो रही है। 3 ईडियट, माइ नेम इज खान और हाउसफुल के 2 की तरह।
आदर्श ने फिल्म के बिजनेस की पूरी जानकारी देते हुए ट्वीट किया #एक था टाईगर *न्यूजीलैंड* बुधवार 5,794 डॉलर, कुल 79.38 लाख। फिल्म ऑस्ट्रेलिया में भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया में कुल 2.87 करोड़ कमाकर ये फिल्म ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कमाउ फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
अमेरिका में भी फिल्म 25 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद अब तक कुल 7.79 करोड़ कमाए हैं। लगातार तेजी से कमाई कर रही ये फिल्म आमिर खान की 3ईडियट के लिए सबसे बड़ी कॉम्पीटीटर साबित हो रही है जो की बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications