आमिर की 3 ईडियट का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी एक था टाईगर

रिलीज के पहले ही दिन से हर हफ्ते एक नया रिकॉर्ड बना रही 'एक था टाईगर' ने अब तक सलमान खान की फिल्म वांटेड और रितिक की फिल्म अग्निपथ का रिकॉर्ड तोड़ा है। बेस्ट ओपनर के साथ मात्र पांच दिनों में 100 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म अभी आने वाले कुछ हफ्तों में और भी कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि इसका नेक्स्ट टारगेट सलमान के अच्छे दोस्त आमिर खान की फिल्म 3 इडियट है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 385 करोड़ की कमाई करके एक रिकॉर्ड बनाया था।
अक्षरा को मिले ईदी में सलमान खान
फिल्म को ईद के मुबारक मौके पर रिलीज करने के पीछे निर्देशक कबीर खान और निर्माता यश चोपड़ा का जो मकसद था वो पूरा होता नज़र आ रहा है लेकिन शायद इतनी बम्बर सफलता की उम्मीद खुद इस फिल्म के निर्माता ने भी नहीं की होगी। फिल्म ने पहले ही दिन 32.85 करोड़ कमाकर साबित कर दिया कि टाईगर के आगे कोई नहीं टिक सकता।
फिल्म के कलेक्शन में और भी ज्यादा बढ़ोतरी के कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं क्योंकि आने वाले हफ्तों में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। अगले हफ्ते बोमन इरानी और फराह खान की शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी रिलीज हो रही है जिससे एक था टाईगर को किसी तरह की कोई टक्कर मिलने की उम्मीद नहीं है। 31 अगस्त को बॉक्स ऑफिस के चहेते अक्षय कुमार की फिल्म जोकर रिलीज होगी इस फिल्म के रिलीज होने के बाद एक था टाईगर के कलेक्शन में कुछ कमा आ सकती है।
सलमान के एक्शन को पीछे छोड़ पाएंगा शाहरुख का रोमांस!
फिल्हाल तो एक था टाईगर का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है और सलमान को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जा रहा है। इस फिल्म के बाद सलमान की आने वाली फिल्मों के लिए और भी बड़े टारगेट बनाए जाएंगे। फिल्हाल सलमान ने बाकी एक्टरों की आने वाली फिल्मों के सामने सफलता की एक नयी कसौटी रख दी है।


Click it and Unblock the Notifications











