बॉक्स ऑफिस पर अब खामोश हो गया टाइगर
तीन हफ्तों में सलमान खान की एक था टाईगर ने काफी अच्छा बिजनेस किया लेकिन राज़ 3 के रिलीज होते ही फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म जोकर का इसके बिजनेस पर कोई असर नहीं हुआ लेकिन राज़ 3 ने एक था टाईगर से कुछ स्क्रीन छीन लीं और इसके कलेक्शन को एकदम नीचे गिरा दिया। सलमान-कैटरीना की इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में कुल 3.5 करोड़ कमाए।
फिर पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म बर्फी ने भी एक था टाईगर से कुछ और स्क्रीन छीन लीं और साथ की मल्टीप्लेक्सेस ने भी एक था टाईगर की टाइमिंग हटाकर बर्फी को दे दीं जिससे इसके कलेक्शन में और ज्यादा कमी आई और फिल्म का बिजनेस पूरी तरह से बंद हो गया और पांचवे हफ्ते तक फिल्म का कुल कलेक्शन 199.11 करोड़ रहा। 37वें दिन एक था टाईगर ने कुल 72 लाख की कमाई की हैं।
कुल मिलाकर एक था टाईगर अब तक की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है और उम्मीद की जा रही है यह कुल 200 करोड़ का मार्क पार करेगी अब 200 करोड़ का मार्क पार करने के लिए इसे कुल 89 लाख के बिजनेस की और जरुरत है। अब देखना है कि राज़ 3, बर्फी और आज ही रिलीज हुई हिरोइन के साथ कंपीट करते हुए सलमान की टाईगर क्या इस चुनौती को पार कर पाएगी?


Click it and Unblock the Notifications












