कैटरीना को भी लगता है सलमान की शादी की उम्र हो गई..
ये कोई गॉसिप नहीं बल्कि कैटरीना के मुंह से निकली बात है। फिल्म एक था टाइगर के प्रोमो में सलमान और कैटरीना के बीच फिल्माए गए एक सीन में कैटरीना सलमान से पूछती हैं उनकी शादी हो गई? सलमान कहते हैं पहले ये नहीं पूछोगी कि गर्लफ्रैंड है कि नहीं? तब कैटरीना का जवाब होता है नहीं अब तुम्हारी शादी की उम्र हो गई है।
सीन तो फिल्म का है लेकिन ये डॉयलॉग डायरेक्ट कैटरीना के दिल से निकले हुए लगते हैं। सलमान-कैटरीना भले ही इंकार करें कि दोनों के बीच कुछ नहीं है लेकिन फिल्म में इनके बीच की कैमिस्ट्री कुछ और ही कहती है। फिल्म का एक और डॉयलॉग "जिस मोहब्बत में दीवानगी ना हो वो मोहब्बत नहीं" सलमान और कैटरीना के बीच कभी मौजूद प्यार की याद दिलाता है।
फिल्म की कहानी भारत की रॉ और पाकिस्तान की आईएसआई जासूसी एजेंसियों के बीच की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह दो देशों के बीच खूफिया जासूसी एजेंसियों के जरिए लड़ाई चलती रहती है जो अक्सर किसी के सामने नहीं आती। इस फिल्म का प्रोमो 27 की रात को इंटरनेट पर डाला गया और पूरे दिन ये ट्वीटर पर सर्च में नंबर वन पर रहा।
फिल्हाल एक था टाइगर में कैट ने टाइगर यानि सलमान को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले रखा है कम से कम फिल्म के प्रोमो तो यही कहते हैं। खैर ईद पर रिलीज हो रही इस फिल्म में सलमान के फैन्स को ईद के मौके पर बनने वाली सेवईयों की सी मिठास मिलेगी। और ये मिठास होगी सलमान-कैटरीना के बीच की खट्टी मीठी तकरार और प्यार की।
यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications