3 इडियट का रिकॉर्ड ना तोड़ पाने से दुखी हैं सलमान

सलमान खान आजकल कुछ खोये खोये से और चुपचाप से रहते हैं। ना ज्यादा मिडिया से इंटरैक्ट करते हैं और ना ही ज्यादा बोलते हैं। अब उनकी इस खामोशी और उदासी की वजह क्या है ये जानने के लिए आप जरुर उत्सुक होंगे। असल में सलमान इसलिए उदास हैं क्योंकि उनकी सुपहिट फिल्म एक था टाईगर ने कमाई तो जबरदस्त की लेकिन इसके बावजूद वो आमिर खान की 3 इडियट का रिकॉर्ड तोड़ पाने में नाकामयाब रहे।

जिस दिन एक था टाईगर रिलीज हुई थी उसी दिन से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरु कर दिये थे। बॉडीगार्ड, दबंग, रेडी, रा.वन जैसी कई फिल्मों के रिकॉर्ड इस फिल्म ने मात्र दो हफ्तों में ही तोड़ दिये। रिलीज होने के मात्र पांच दिनों में ही एक था टाईगर ने कुल 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया था और उसके बाद ये भी कयास लगाए गये कि एक था टाईगर से सलमान खान 300 करोड़ क्लब में एंट्री पा लेगी।

उस वक्त ये भी लगा कि जल्द ही एक था टाईगर आमिर खान की फिल्म 3 ईडियट जो की अब तक की 202 करोड़ कमाकर अब तक की सबसे ज्यादा कमाइ वाली फिल्म है को पीछे छोड़ देगी। एक था टाईगर के रिलीज होने के बाद के तीन हफ्तों तक कोई अच्छी फिल्म नहीं आई और इस वजह से फिल्म का बिजनेस बढ़ता रहा लेकिन राज 3, बर्फी और हिरोइन के रिलीज होने के बाद एक था टाईगर का बिजनेस काफी ढीला पड़ गया। सबसे ज्यादा बर्फी फिल्म ने एक था टाईगर के बिजनेस को ठंडा किया।

बर्फी फिल्म ने एक था टाईगर से काफी सिनेमाहॉल छीन लिये और बर्फी के रिलीज के एक हफ्ते बाद आखिरकार एक था टाईगर का कलेक्शन बिल्कुल ठप्प हो गया और बॉक्स ऑफिस पर एक था टाईगर की टिकट की खिड़की पर खामोशी छा गयी। बस इसीलिये सलमान खान आजकल थोड़े से निराश हैं लेकिन कोई बात नहीं अभी उनकी दबंग 2 आनी बाकी है देखिये दबंग सलमान आमिर को पीछे छोड़ पाते हैं या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X