सलमान को मिली ईदी- पांच दिन में 100 करोड़ी हुई 'एक था टाईगर'

'एक था टाईगर' ने पहला रिकॉर्ड तोड़ा अपनी रिलीज के पहले दिन। जब देश भर में सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्सेस में कुल मिलाकर फिल्म ने 32.92 करोड़ कमाकर रितिक रौशन की फिल्म 'अग्निपथ' का 23 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म के बिजनेस में 50 प्रतिशत तक की कमी आई और एकाएक फिल्म का जादू उतरता नजर आया। साथ ही पाकिस्तान में रिलीज ना होने से फिल्म को वैसे भी काफी नुकसान हुआ। लेकिन सलमानिया का जादू इतनी आसानी से उतरने वाला नहीं शनिवार को एक बार फिर एक था टाईगर ने दहाड़ना शुरु किया और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हैरान कर देने वाली बढ़त हुई।
एक था टाईगर के सुपरस्टार की सुपरबाइक कॉन्टेस्ट।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने लिखा भारत रविवार ट्रेंड: बेटर दैन सैटरडे। एक और बिग जंप की संभावना है आज। फिलन ने भारत में चार दिनों में 77.10 करोड कमाए। बुधवार को 32.92, गुरुवार को 14.5 करोड़, शुक्रवार को 12.90 करोड़ और शनिवार को 16.75 करोड़। रविवार को ट्रेड एनालिस्ट की कैलकुलेशन के अनुसार फिल्म 23 करोड़ कमाकर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई।
'एक था टाईगर' ने अपनी रिलीज के शुरुआती हफ्ते में ही दो रिकॉर्ड तोड़ दिये और कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले हफ्तों में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोलेगा। सोमवार को ईद और उसके बाद के कुछ दिनों में फिल्म का कलेक्शन और बढ़ने के आसार हैं। फिल्म का सबसे बड़ा पॉसिटिव प्वाइंट है सलमान और कैटरीना कैफ का रोमांस, सलमान का एक्शन और फिल्म का संगीत।


Click it and Unblock the Notifications