ईद से पहले ही सल्लू की एक था टाईगर को मिली 32 करोड़ की ईदी

'एक था टाईगर' का पहला दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इतना सफल रहा कि इसने अब तक की सबसे बड़ी ओपनर का खिताब भी हासिल कर लिया। इससे पहले 'बॉडीगार्ड' ने रिलीज के पहले दिन 22 करोड़ कमाकर सबसे बड़ी ओपनर थी लेकिन 'एक था टाईगर' से सलमान ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अब तक सलमान और कैटरीना कैफ की 'एक था टाईगर' ने कुल 33 करोड़ का बिजनेस किया है और अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है।
फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने 'एक था टाईगर' के पहले दिन की सफलता को देखते हुए ट्वीट किया एक था टाईघर बिजारे के लिए बुधवार एतिहासिक दिन था। लेकिन ईद का इंतजाह है। एक बार फिर से इतिहास बनाया जाएगा। पिक्चर अभी बाकी है! इसके साथ ही तरन आदर्श ने फिल्म के बिजनेस के बारे में बताते हुए कहा बहुत से लोग एक था टाईगर के पहले दिन के बारे में पूछ रहे हैं। यशराज भी। यह बहुत बड़ी रिलीज है, थोड़ा समय लगेगा लेकिन लगता है कि इसका बिजनेस 32-33 करोड़ रहा।
इतनी बड़ी सफलता के बावजूद कुछ लोगों ने कहा कि कबीर खान की पिछली फिल्मों 'काबुल एक्सप्रेस' और 'न्यूयॉर्क' के आगे एक था टाईगर कहीं खो सी गई। फिल्म की कहानी कहीं कहीं वास्तविकता से कोसों दूर नजर आती है और कई ऐसी बातें हैं जो फिल्म की कड़ी को आगे बढ़ाने में असफल होती है। फिल्हाल फिल्म को लेकर जितनी भी बातें कहीं जाएं लेकिन सच तो ये है कि एक था टाईगर ने अपने रिलीज होने से पहले ही ये बता दिया था कि इसके आगे कोई नहीं टिक पाएगा। बॉलीवुड के जंगल में यह इकलौता टाईगर है और इससे डरकर ही सबको रहना होगा। इसके इसकी बम्पर शुरुआत को देखकर यही लगता है कि कम से कम अगले कुछ महीनों तक तो इस टाईगर को कोई छू नहीं पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications