'एक था टाईगर' ने बनाया नया रिकार्ड

फिल्म 'एक था टाईगर' को प्रदर्शित हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन इसका नशा आज भी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। आपको यकीन नहीं होगा कि आज भी लोग इस फिल्म को किसी भी नई रिलीज से ज्यादा देख रहे है। इसलिए इस फिल्म का रिकार्ड बनाना जारी है। यह भारत में मोबाइल पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।

'ग्लोबल वीडियो इनसाइट' (जीवीआई) के मुताबिक कबीर खान निर्देशित 'एक था टाइगर' के वीडियो को अगस्त और सितम्बर में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। वेबसाइट में लिखा है कि पिछले चार महीने से भारत में वीयूक्लीप के 1.4 करोड़ उपभोक्ताओं के बीच 'एक था टाइगर' सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पिक्चर है।

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ भी हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 198 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पहले ही दिन 36 करोड़ कमाये थे और यह अभी भी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म के बाद सलमान लगातार हिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के कमाऊ स्टार बन गये है इसलिए फिल्म समीक्षकों ने उन्हें नंबर वन घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X