टाईगर की नहीं रुकी रफ्तार, हुई 150 करोड़ के पार

15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाईगर' को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के चलते 32 करोड़ की ओपनिंग मिली और पहले ही दिन इसने सलमान की ही फिल्म वांटेड का रिकॉर्ड तोड़ा। उसके बाद पांच दिन में 100.16 करोड़ कमाकर फिल्म ने रितिक रौशन की फिल्म 'अग्निपथ' का रिकॉर्ड तोड़ा। अभी तक इस फिल्म ने 'रा.वन', 'बॉडीगार्ड' जैसी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है और अब इसका पूरा ध्यान आमिर की फिल्म 3 ईडियट पर है।
फिल्म को पूरे भारत में कुल 3300 सिंगल और मल्टीप्लेक्सेस में रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सलमानिया का जादू सर चढ़कर बोला। स्तंत्रता दिवस पर धमाल मचाने के बाद ईद के दिन भी फिल्म को काफी सफलता मिली। हालांकि फिल्म को बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों जैसे 'शोले', 'मुगल-ए-आज़म' और 'मदर इंडिया' जैसी फिल्मों के सामने बहुत कम सफलता मिली है लेकिन इसके बावजूद लगातार सफलता के नये झंडे गाड़ते जा रही इस फिल्म को देखकर कहा जा सकता है कि कम से कम आने वाले और कुछ सप्ताहों तक तो फिल्म का जादू कम नहीं होने वाला।


Click it and Unblock the Notifications











