..................... Ek Tha Tiger bumper opener-first day first show, एक था टाईगर की बम्पर ओपनिंग- फर्स्ट डे फर्स्ट शो - Hindi Filmibeat

एक था टाईगर की बम्पर ओपनिंग- फर्स्ट डे फर्स्ट शो

बैंगलोर। 'जिस मोहब्बत में दीवानगी ना हो वो मोहब्बत नहीं' 'एक था टाईगर' का यह डायलॉग सलमान खान के फैन्स पर लागू होता है। सलमान के प्रति अपनी मोहब्बत की दीवानगी को दिखाते हुए स्वतंत्रता दिवस की सुबह ही सलमान खान के फैन्स ने एक था टाईगर को अब तक की सबसे बम्पर ओपनर की लिस्ट में शामिल टॉप पर लाकर खड़ा कर दिया।

कबीर खान द्वारा निर्दशित सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'एक था टाईगर' ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह से ही बॉक्स ऑफिस पर अपने परचम फहराने शुरु कर दिये। मल्टीप्लेक्सेस से लेकर सिंगल स्क्रीन तक पर एक था टाईगर ने ओपनिंग के सारे रिकॉर्ड तोडने शुरु कर दिये हैं। कहा जा रहा है कि अगर इसी तरह से फिल्म के शो हाउसफुल होते रहे तो एक था टाईगर 200 करोड़ का बिजनेस भी कर सकती है और इस तरह ये फिल्म अब तक की सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

गुजरात, पंजाब, दिल्ली, तमिल नायडू और बिहार में अब तक मिले फीडबैक के अनुसार अब तक के सभी शो हाउसफुल हो चुके हैं। साथ ही मुंबई में भी मल्टीप्लेक्सेस और सिंगर स्क्रीन पर फिल्म की टिकट मिलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन सा नज़र आ रहा है। सिर्फ कुछ शहरों में ही नहीं बल्कि पूरे देश में यही हाल है। एक था टाईगर के साथ ही दर्शकों को दीवाली पर रिलीज होने जा रही किंग खान शाहरुख की फिल्म ये कहां आ गए हम का 20 मिनट का ट्रेलर भी दिखाया जा रहा है। अब सलमान के साथ शाहरुख की फिल्म को बेचने का ये तरीका यश राज बैनर के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है ये तो दीवाली पर ही पता चलेगा। फिल्हाल तो एक था टाईगर के आगे सभी फिल्में पानी भरती दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X