..................... Ek Tha Tiger break the records of Bodyguard, पहले ही दिन 'बॉडीगार्ड' का रिकॉर्ड ब्रेक करेगी 'एक था टाईगर' - Hindi Filmibeat

पहले ही दिन 'बॉडीगार्ड' का रिकॉर्ड ब्रेक करेगी 'एक था टाईगर'

Ek Tha Tiger
बैंगलोर। 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही सलमान खान की फिल्म 'एक था टाईगर' इससे पहले आई फिल्म 'बॉडीगार्ड' का रिकॉर्ड ब्रेक करने की पूरी तैयारी में है। 'बॉडीगार्'ड अपने रिलीज के पहले ही दिन 20.66 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई थी लेकिन जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म एक था टाईगर जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर बॉडीगार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि 'एक था टाईगर' अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। पिछले हफ्ते मल्टीप्लेक्सेस में एक था टाईगर की एडवांस बुकिंग शुरु होते ही फिल्म के रिलीज के शुरुआती दो दिनों की सभी टिकट बिक गईं। और आज 13 अगस्त को जिन बाकी सिनेमाहॉलों में एडवांस बुकिंग शुरु होगी उनमें भी शाम होते होते हाउस फुल हो जाने की आशा जाताई जा रही है।

अभी तक सिनेमाहॉलों में फिल्म की एडवांस बुकिंग की स्थिति देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक था टाईगर रिलीज होने के पहले ही दिन 25 करोड़ से शुरुआत करेगी जो की बॉक्स ऑफिस की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी।

दूसरी तरफ फिल्म के निर्देशक कबीर खान फिल्म को एक कम्प्लीट एंटरटेनर बता रहे हैं। कबीर खान का कहना है कि 'एक था टाईगर' 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह जरुर बनाएगी। फिल्म में बहुत से यूएसपी हैं जैसे सलमान खान, कैटरीना कैफ और साथ में ढेर सारा एक्शन, रोमांस, बेहतरीन गाने। खासतौर पर ईद के मुबारक मौके पर इस फिल्म को देखने के लिए कबसे लोग बेकरार बैठे हैं। सलमान संग ईद मनाने के लिए सभी बेसब्री से 'एक था टाईगर' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में सलमान खान 'रॉ' के जासूस बने हैं औऱ कैटरीना कैफ बैले डांस टीचर। एक था टाईगर को पहले पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था लेकिन अब पाकिस्तान में फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए भेजा गया है और जल्द ही पाकिस्तान में बैठे सलमान खान के फैन्स भी एक था टाईगर देख पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X