ब्रेकिंग न्यूज: पाकिस्तान में नहीं रिलीज होगी एक था टाईगर

ज्ञात हो कि 'एक था टाईगर' के रिलीज होने से पहले फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान सरकार ने इसकी वजह बताई कि ये फिल्म पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी से जुड़ी कुछ ऐसी बातों को दिखा रही है जिससे देश की गरिमा को ठेस पहुंचेगी। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पहले भी कुछ फिल्मों में पाकिस्तान को लेकर काफी गलत बातों को दिखाया गया है। उनके नज़र में ये फिल्म एंटी पकिस्तान है।
सुपरस्टार टाइगर की सुपरबाइक कॉन्टेस्ट
लेकिन उसके बाद निर्देशक कबीर खान की गुजारिश पर पाकिस्तान में 'एक था टाईगर' का प्रिंट ले जाने के लिए एनओसी दे दी गई और कहा गया कि सेंसर बोर्ड के देखने के बाद ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे थे कि ईद पर ये फिल्म पाकिस्तान सिनेमाघरों में नज़र आएगी। लेकिन एक बार फिर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को देखकर उसके एंटी पाकिस्तान होने की बात कही और साफ तौर से फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया।
सलमान खान जो की पहले पाकिस्तान जाकर अपनी फिल्म के रिलीज के लिए वहां की सरकार से मिलने वाले थे अब इस फैसले से काफी मायूस हैं साथ ही एक था' टाईगर की पूरी टीम और निर्देशक कबीर खान जो की 'एक था टाईगर की पहले ही दिन 33 करोड़ की कमाई से काफी उत्साहित थे इस खबर से काफी हताश हुए हैं। कबीर खान को पूरी उम्मीद थी कि पाकिस्तान में रिलीज होन के बाद फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी। फिल्म से जुड़े लोग ये उम्मीद कर रहे थे कि ये फिल्म 300 करोड़ क्लब का निर्माण करेगी लेकिन पाकिस्तान में ना रिलीज होने के चलते फिल्म के बिजनेस में काफी बड़ा नुकसान होगा।


Click it and Unblock the Notifications